कप्तान ने टीम को चैंपियन बनाया, 22 छक्के और रोहित-स्टाइल सेलिब्रेशन मचा गया धमाल
नई दिल्ली: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का खिताब हरिद्वार एलमास ने जीता. उसने फाइनल मुकाबले में नैनीताल टाइगर्स को 4 विकेट से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. हरिद्वार एलमास की इस सफलता में उसके कप्तान कुणाल चांदेला का बड़ा हाथ रहा, जो कि पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले से एक योद्धा की तरह लड़ते दिखे. कुणाल चांदेल अपनी टीम के ही नहीं बल्कि पूरे लीग के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. बतौर ओपनर बल्ले से मिली यही कामयाबी उनकी टीम के चैंपियन बनने की वजह भी बन गई.
22 छक्के, 455 रन… छा गए कप्तान
