Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

भारत बनाम श्रीलंका: सुपरओवर का ड्रामा चरम पर, चौथी गेंद ने तय किया खेल

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच सुपरओवर तक जा पहुंचा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर इतने ही रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद फैसला सुपरओवर से आया।

सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने केवल दो रन बनाए। भारत को जीत के लिए तीन रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन पूरे कर टीम को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना अब रविवार को पाकिस्तान से होगा। एशिया कप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *