व्यापार

व्यापार समझौते पर फिर आमने-सामने होंगे अधिकारी, दिसंबर तक नतीजा लाने का लक्ष्य

व्यापार: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बातचीत अब अहम दौर में पहुंच गई है। सोमवार से ब्रसेल्स में दोनों ओर के बड़े अधिकारी 14वें चरण की वार्ता शुरू करेंगे, जो पांच दिन चलेगी। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि भारत और ईयू के बीच एफटीए पर समझौता जल्द हो सकता है। वह इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में ईयू के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक से मिलेंगे, ताकि अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की जा सके। दोनों पक्षों का लक्ष्य है कि दिसंबर तक बातचीत पूरी कर ली जाए।

आठ साल बाद एफटीए पर दोबारा बातचीत
भारत व ईयू ने जून 2022 में आठ साल बाद एफटीए पर बातचीत दोबारा शुरू की थी। एफटीए वार्ता में कुल 23 क्षेत्र कवर किए जा रहे हैं, जिनमें वस्तुओं व सेवाओं का व्यापार, निवेश, तकनीकी रुकावटें, सीमा शुल्क, सरकारी खरीद, विवाद निपटान, बौद्धिक संपदा अधिकार और सतत विकास जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पीयूष गोयल आज से दो दिवसीय दोहा यात्रा पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *