Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

‘कांतारा 2’ की तारीफ में बोले वांगा- मास्टरपीस! ऋषभ शेट्टी ने यूं जताई खुशी

मुंबई: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना मिल रही है। इसके अलावा मनोरंजन जगत के सितारे भी अभिनेता और उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। आज शुक्रवार को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ को मास्टरपीस बताते हुए एक पोस्ट किया है। चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कहा।

‘कांतारा चैप्टर 1’ को बताया मास्टरपीस
मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आज शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1 एक मास्टरपीस फिल्म है। भारतीय सिनेमा ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक सिनेमाई तूफान है, दिव्य और अडिग रहने वाला। ऋषभ शेट्टी ने वन-मैन शो पेश किया है, जिसे उन्होंने अकेले ही गढ़ा और निभाया है।’ इसके साथ ही निर्देशक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अजनीश लोकनाथ को विशेष धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *