भाग्यश्री बोरसे ने खोली पूरी बात: ‘मैं दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना नहीं चाहती थी’
दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 14 नवंबर को रिलीज किया गया. इस फिल्म में तमाम कलाकारों के बीच एक्ट्रसे भाग्यश्री बोरसे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने अपने किरदार ‘कुमारी’ के जरिए समीक्षकों की भी तारीफ हासिल की |
थप्पड़ मारना को लेकर भाग्यश्री ने बताई पूरी बात
भाग्यश्री बोरसे ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके लिए कुमारी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था. फिल्म में एक सीन ऐसा था जिसमें उन्हें अपने को-स्टार दुलकर सलमान को थप्पड़ मारना था. भाग्यश्री ने कहा, ”मैं इस सीन को करने के लिए तैयार नहीं थीं. मुझे अंदर से डर लग रहा था. मैं चाहती थीं कि यह नकली लगे, क्योंकि मैंने कभी किसी को मजाक में
