‘रामायण’ को लेकर रवि दुबे का संकल्प – बोले, मिलकर बढ़ाएंगे प्रभु श्रीराम का गौरव
मुंबई: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का टीजर और स्टार कास्ट से पहले ही पर्दा उठाया जा चुका है। वहीं विजयदशमी के शुभ अवसर पर रवि दुबे ने ‘रामायण’ में अपनी स्क्रिप्ट का पहला पन्ना सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
रवि दुबे का पोस्ट
रवि दुबे ने दशहरा के दिन अपने फैंस को खुश कर दिया। रवि ने फिल्म ‘Ramayana’ में अपने किरदार ‘लक्ष्मण’ की स्क्रिप्ट का पहला पन्ना इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘धर्म की है ध्वजा, है सत्य का नाम, कण–कण में गूंजे, बस तेरा संज्ञान। भक्ति, शक्ति, ज्ञान का धाम, धैर्य धनी है, महा गुणी है, विश्व विजय है राम।’ आगे रवि ने लिखा, ‘हमारा सामूहिक प्रयास, हमारा ईमानदार प्रयास और हमारा एकमात्र इरादा भगवान राम के नाम को गौरवान्वित करना है। जय श्री राम, विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’
