वर्ल्ड कप की पहली जंग! भारतीय महिला टीम उतरेगी श्रीलंका के खिलाफ
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के मैच के साथ मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज होगा। अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
आठ टीमें ले रहीं हिस्सा
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रे
