खेल

पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया

पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से वापस भेज दिया गया है। उन पर नागोया के होटल में महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

मामला सोमवार 19 अक्टूबर का है। आलम शेख को मंगलवार 20 अक्टूबर को डिपोर्ट किया गया। मामले की जानकारी गुरुवार को बाहर आई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) शम्स आलम पर लाइफ टाइम बैन लगाने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *