हार्दिक का सपना टूटा! चोट ने रोकी ऑस्ट्रेलिया दौरे की राह
नई दिल्ली: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा अगले महीने से शुरू हो रहा है. व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए होने वाले इस दौरे पर हार्दिक पंड्या भारतीय टीम का अहम हथियार होते. लेकिन, अब लगता है कि उन्हें इस दौरे से बाहर रहना पड़ेगा. टीम इंडिया को उनके बगैर ही ऑस्ट्रेलिया जाना होगा. ऐसी रिपोर्ट है कि भारतीय ऑलराउंडर अपनी चोट से उबरे नहीं है. इसी चोट के चलते वो एशिया कप 2025 के फाइनल में भी नहीं खेल पाए थे.
पंड्या को चोट, ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर?
हार्दिक पंड्या की चोट श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में सामने आई थी. उनको लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी बताई जा रही है. ये इंजरी जांघ की मांसपेशियों से संबंधित है. एशिया कप में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने पंड्या की इस इंजरी के
