मनोरंजन

फिल्मी और रेसिंग दोनों ही राहों से दूर बच्चों को मिलेगी आज़ादी अजित कुमार

मुंबई: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को अभिनय के साथ-साथ रेसिंग का शौक है। हाल ही में वह स्पेन के बार्सिलोना में रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए मौजूद थे। यहां उन्होंने बताया कि उन्होंने मोटोस्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने के लिए परिवार के समय का त्याग किया है। उनके मुताबिक उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया है।

पत्नी ने अजित का साथ दिया
इंडिया टुडे से बातचीत में तमिल अभिनेता अजित कुमार ने माना कि वह रेसिंग में रुचि रखते हैं। उनकी पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया और हर चीज में उनका सपोर्ट किया। उन्होंने कहा ‘बहुत सारी चीजें हैं जिनका मेरी पत्नी शालिनी ने ध्यान रखा। अगर वह मेरा साथ नहीं देती तो मैं यह सब नहीं कर पाता। मेरी गैर-मौजूदगी में उन्होंने मेरे घर को देखा, मेरे बच्चों का ख्याल रखा। सिर्फ मैंने ही कुर्बानी नहीं दी। बच्चे मुझे मुश्किल से ही देख पाते हैं। मैं भी उन्हें उतना ही याद करता हूं जितना वे मुझे याद करते हैं। जब आप किसी चीज से बहुत प्यार करते हैं तो उसके लिए कुर्बानी देनी होती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *