बिग बी ने जीत पर ली पाकिस्तान की चुटकी, अजय देवगन समेत सेलेब्स ने जताई खुशी
मुंबई: भारत ने 2025 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर जीत हासिल कर ली है। मैच में भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत एक भी मैच नहीं हारा। इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 15 दिनों के अंदर तीन बार हराया। फाइनल में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद हर किसी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। महानायक अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी भारत की जीत पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है।
अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। बिग बी ने शोएब अख्तर के अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन कहने वाले वाकये पर मजे लेते हुए एक्स पर भारत की
