टोस्टर’ जैसी अनोखी कहानी वाली फिल्म भी होगी रिलीज
सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ लगी हुई हैं। इन फिल्मों को टक्कर देने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ इस वीक (17 अप्रैल को) रिलीज होने जा रही है। थिएटर के अलावा इस वीक ओटीटी पर भी मनोरंजन प्रेमियों की मौज रहेगी। कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। जानिए कब और कहां इन्हें देख सकते हैं?
फिल्म ‘टोस्टर’
राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच उत्साह बनाए हुए है। अब इस वीक आखिर दर्शक इसे देख पाएंगे। इसमें सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं। यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार और पत्रलेखा द्वारा निर्मित ‘टोस्टर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल से रिलीज होगी।
‘उस्ताद भगत सिंह’
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने ‘धुरंधर 2’ के साथ थिएटर्स में दस्तक दी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम किरदार में हैं। फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 16 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी
