Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
मनोरंजन

थामा’ को आयुष्मान ने बताया खास फिल्म, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री से दिखा उत्साह

मुंबई: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। आयुष्मान पहली बार इस यूनिवर्स हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने इस यूनिवर्स में शामिल होने पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने ‘थामा’ को अपने लिए एक स्पेशल फिल्म भी बताया।

मेरे लिए बेहद खास है ‘थामा’
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बोलते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। मैं हमेशा से मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहता था। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला यूनिवर्स है। एक आम इंसान होने के नाते, मेरे आस-पास असामान्य चीजें हैं, मेरे आस-पास अलौकिक शक्तियां हैं, मुझे नहीं पता कि मैं इन सबका क्या करूं। इसलिए यह बहुत ही अनोखा है। यह दुनिया ‘थामा’ के साथ अगले अध्याय को आगे बढ़ा रही है। यह वाकई रोमांचक है। यह मेरे लिए नया है।’

‘थामा’ दीवाली पर मेरी पहली रिलीज
‘थामा’ को एक फैमिली एंटरटेनर बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि फिल्म में कॉमेडी ज्यादा और हॉरर कम है। यह पहली बार है जब मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। मैं दोगुना उत्साहित हूं। हर अभिनेता की यह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *