बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को पब्लिकली कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कही।
आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी। यह शादी उनके घर पर होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे।
