तेज गेंदबाज गुरजपनीत का प्रदर्शन बेहतर हुआ
तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने चोट के बाद वापसी करते हुए हाल ही मे दिलीप ट्रॉफी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण क्षेत्र की ओर से दो पारियों में आठ विकेट लिए हैं। जिससे अब उनका करियर सही राह पर बढ़ता नजर आ रहा है। गुरजपनीत को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शामिल किया था पर वह चोटिल होने के कारण बाहर हो गये थे। एक बार उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज रहे चेतेश्वर पुजारा को भी शून्य पर आउट कर सभी का ध्यान खींचा था। गुरजपनीत ने कहा, ‘मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। हमेशा एक दिन में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद करता हूं। मुझे अपने कार्यभार को भी प्रबंधित करना है और हर गेंद पर अपना शत प्रतिशत देना है।’
गुरजपनीत ने जिस प्रकार से बल्लेबाज रजत पाटीदार के खिलाफ गेंदबाजी करते
