पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया।
क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, PCB ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
52 साल के मिस्बाह का यह फैसला टेस्ट टीम और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव के अगले दिन आया है। एक दिन पहले PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था। टीम ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था।
