ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार को समाप्त हुए सेमीफाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया।
फाइनल में ईस्ट जोन का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। यह मैच 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।
बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-2 में ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन 80.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन 39 और मोहम्मद शमी 8 रन
