Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

डेमन स्लेयर’ का जादू न चला, ‘मिराय’ का कलेक्शन भी डगमगाया; बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट चौंकाने वाली

मुंबई: सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के आनंद का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उन्हें जबरदस्त फिल्मों का दीदार करने को मिल रहा है। बीते दिन सोमवार को फिल्मों की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। ‘मिराय’ को तगड़ा झटका लगा है, वहीं ‘डेमन स्लेयर’ भी बेअसर सी लगी। इसके अलावा ‘बागी 4’, ‘द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाखों में सिमटती दिखीं। चलिए जानते हैं क्या रही फिल्मों की कमाई।

मिराय
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा अभिनीत ‘मिराय’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी। वहीं बीते दिन सोमवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को इसने 16.6 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखाता है कि ‘मिराय’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 50.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तेज सज्जा के अलावा मांचू मनोज भी मौजूद हैं, जो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *