Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

‘Monkees’ को हिट दिलाने वाले गीतकार बॉबी हार्ट का निधन, संगीतप्रेमियों को गहरा सदमा

मुंबई: मशहूर गीतकार बॉबी हार्ट का निधन हो गया है। गीतकार प्रसिद्ध बॉयस और हार्ट गीतकार जोड़ी का एक हिस्सा थे। उन्हें ‘द मोंकीज’ के लिए कुछ बेहद हिट गानें, जैसे “आई वाना बी फ्री” और “लास्ट ट्रेन टू क्लार्क्सविले” के लिए जाना जाता था। जानकारी के मुताबकि गीतकार का निधन लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया स्थित उनके घर पर 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

पोस्ट शेयर कर जताया दुख
डॉन किर्श्नर द्वारा टेलीविजन के लिए बनाए गए समूह ‘द मोंकीज’ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की गई, साथ ही एक भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक बेहद दुखद समाचार, बॉबी हार्ट गीत लेखन के दिग्गज, जो मोंकीज के कई गानों के लिए जिम्मेदार जोड़ी का हिस्सा थे, उनका निधन हो गया है। अपने साथी टॉमी बॉयस के साथ, बॉबी ने “आई वन्ना बी फ्री”, “लास्ट ट्रेन टू क्लार्क्सविले” जैसे प्रतिष्ठित ‘मोंकीज’ थीम और कई अन्य ट्रैक लिखे। इसके अलावा उन्होंने लिटिल एंथनी एंड द इंपीरियल्स के लिए “हर्ट्स सो बैड” जैसे हिट गानों के साथ सोलो सॉन्ग लेखन का भी काम किया। उन्हें उनकी अद्भुत प्रतिभा और सहजता के लिए याद किया जाएगा।’

एक नजर बॉबी हार्ट की ओर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *