जीत के बाद गंभीर का संदेश – देश को गर्व दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की जोरदार जीत ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का सांकेतिक बहिष्कार किया और इसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि मैच के बाद हाथ न मिलाने का फैसला भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर का था।
दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कोई औपचारिकता नहीं निभाई, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। मैच के बाद गंभीर ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए खुशी भी जताई।
मैच के बाद कोच गंभीर की प्रतिक्रिया
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने क
