भारत की धरती पर 23 साल बाद वेस्टइंडीज ओपनर का शतक, अनोखे अंदाज में छक्का लगाकर बनाई सेंचुरी
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने आखिरकार अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया। भारत के खिलाफ खेली गई इस यादगार पारी में उन्होंने अपनी 50वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की। यह पारी वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित हुई। कैंपबेल वेस्टइंडीज के फॉलोऑन के दौरान तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। जडेजा ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 199 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 294 गेंद में 177 रन की साझेदारी निभाई।
छक्के से पूरा किया शतक
कैंपबेल ने अपना पहला टेस्ट शतक बेहद यादगार अंदाज में पूरा किया। भारत के गेंदबाज रवींद्र जडेजा की गेंद पर उन्होंने शानदार स्लॉग स्वीप शॉट खेला, जो लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए गया। उन्होंने अपना शतक छक्के से पूरा किया और मैदान में तालियों की गूंज के बीच हेलमेट उतारकर ड्रेसिंग रूम की ओर देखा, जहां साथी खिलाड़ी खड़े होकर उनका अभिवादन कर रहे थे।
छक्के से पहला शतक पूरा करने वाले कैरिबियाई
