गुजरात में CM के साथ 16 मंत्रियों ने ली शपथ
62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। भास्कर ने एक दिन पहले ही बता दिया था कि भूपेंद्र पटेल के साथ 16 मिनिस्टर शपथ ले सकते हैं।
सीएम ने सूचना एंव प्रसारण, शहरी विकास समेत 5 से ज्यादा मंत्रालय अपने पास रखे
शपथ ग्रहण के बाद भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस हाउसिंग, सूचना एवं प्रसारण, शहरी विकास और माइन्स एंड मिनरल मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।
