गजब जोड़ी! पति-पत्नी मिलकर एशिया कप से बटोरेंगे मोटी रकम
नई दिल्ली: एशिया कप में पैसा बरसेगा तो वहां से कमाई करने वाले भी बहुत हैं. लेकिन, सबकी निगाहें होंगी पति-पत्नी की एक जोड़ी पर, जो थोड़ी नहीं मोटी कमाई करती दिखेगी. अब आप सोच रहे होंगे कि ये तगड़ी कमाई वाली पति-पत्नी की जोड़ी कौन है? दरअसल, हम यहां एक क्रिकेटर और उनकी पत्नी की बात कर रहे हैं. पति की कमाई का जरिया जहां एशिया कप के मुकाबले होंगे वहीं पत्नी इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में कमेंट्री और एंकरिंग कर कमाई करती दिखेगी. अंदाजा तो लग ही गया होगा फिर भी बता दें कि हम जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की बात कर रहे हैं.
एशिया कप में कमाई करेंगे पति-पत्नी
बुमराह और संजना पति-पत्नी हैं. दोनों की लवस्टोरी क्रिकेट फील्ड से ही शुरू हुई थी और अब पति-पत्नी बनने के बाद दोनों की कमाई में भी क्रिकेट फील्ड की ही बड़ी भूमिका है. बुमराह तो भारतीय टीम में एशिया कप के लिए पिछले महीने ही चुन लिए गए थे. अभी जो टूर्नामेंट के लिए इंग्लिश कमेंटेटर के नामों की घोषणा हुई है, उसमें संजना गणेशन का भी नाम है. इसका मतलब ये
