बाबर के साथ खेलने उतरेगा भारतीय क्रिकेटर, टीम इंडिया से रहा नाकाम
नई दिल्ली: जिसे टीम इंडिया में नहीं मिल पाया मौका, वो भारतीय क्रिकेटर अब बाबर और पाकिस्तानी कप्तान के साथ खेलेगा. उनके साथ मिलकर बल्ले से धमाका कर सकता है. एशिया कप के दौरान वो UAE की पिचों पर ही जीत का अफसाना लिखता दिख सकता है. हम बात कर रहे हैं 27 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज अंशुमन रथ की. अब आप कहेंगे कि ये तो हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी हैं. एशिया कप 2025 में खेल भी रहे हैं. ऐसे में इस दौरान बाबर के साथ अंशुमन रथ किस टीम का हिस्सा बनेंगे. तो वो टीम भी हॉन्ग कॉन्ग की ही है.
बाबर और पाकिस्तानी कप्तान के साथ खेलेगा भारतीय खिलाड़ी
दरअसल, हम जिस बाबर की बात कर रहे हैं, वो बाबर आजम नहीं बल्कि बाबर हयात हैं. जैसे अंशुमन रथ भारत से हैं मगर क्रिकेट हॉन्ग कॉन्ग से खेलते हैं, ठीक वैसे ही हॉन्ग कॉन्ग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में एक बाबर हयात पाकिस्तान से ताल्लुक र
