इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा
इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं।
तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं।
