खेल

एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने दिखाई ताक़त, त्रिकोणीय सीरीज़ फाइनल में अफगानिस्तान ढेर

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शारजाह में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रनों से मात दी। इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहे ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज, जिन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अफगान टीम को ध्वस्त कर दिया।

नवाज की हैट्रिक और पांच विकेट का कमाल
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141/8 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। नवाज ने कुल 3.5 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिसमें एक शानदार हैट्रिक भी शामिल रही। नवाज को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *