खेल

एशिया कप का आगाज़: अफगानिस्तान भिड़ेगा हॉन्ग कॉन्ग से, जानें मैच की डिटेल्स

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का आगाज होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है। मंगलवार को ग्रुप बी का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। हम यहां आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी देंगे। आइये जानते हैं…

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इस बार यह टूर्नामेंट में टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबले से एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अफगानिस्तान का पलड़ा हॉन्ग कॉन्ग पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच टी20 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं जबकि हॉन्ग कॉन्ग ने सिर्फ दो मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में यासिम मुर्तजा के नेतृत्व वाली हॉन्ग कॉन्ग टीम का नजर राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम के खिलाफ रिकॉर्ड में सुधार पर होगी।

अच्छी शुरुआत को बेताब हॉन्ग कॉन्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *