Tuesday, September 15, 2026
मनोरंजन

धमाकेदार एंट्री! ‘बिग बॉस 19’ में पहुंचा पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

मुंबई: ‘बिग बॉस 19’ हर दिन अपने दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न के साथ चौंका रहा है। शुरुआत से ही इस सीजन ने काफी बज बना दिया है। लेकिन एक नाम, जिसे फैन्स शुरू से ही मिस कर रहे थे, अब आखिरकार घर में कदम रखने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा की, जो अब शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

शुरुआत में छूट गया था मौका
सीजन के प्रीमियर एपिसोड के दौरान ही शहबाज का नाम खूब चर्चा में रहा। उम्मीद थी कि वह कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बने रहेंगे, लेकिन वोटिंग में पिछड़ जाने के कारण उन्हें घर में एंट्री ही नहीं मिली। इस फैसले से उनके फैंस निराश हो गए थे क्योंकि वे उन्हें खेलते देखने के लिए बेहद उत्साहित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *