पिता ने निभाई फर्ज की ड्यूटी, बेटे ने थामा बैट-बॉल; एशिया कप में चमकेगा नाम
नई दिल्ली: एशिया कप का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया की तैयारी भी दुबई में शुरू हो चुकी है. टीम इंडिया के साथ इस बार दिल्ली पुलिस में हवलदार की नौकरी करने वाले का बेटा भी शामिल है, जो कि मिजाज से जबरदस्त बल्लेबाज हैं. हवलदार का बेटा एशिया कप में मौका मिलने पर टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है. वैसे उसके हवलदार पिता एक पुलिसवाले होने के अलावा माहिर खिलाड़ी भी रह चुके हैं. बेटे में खेल के लिए वो जुनून और जज्बा अपने पिता से ही आया है. हम यहां संजू सैमसन और उनके पिता सैमसन विश्वनाथ की बात कर रहे हैं.
संजू के लिए पिता ने लिया बड़ा फैसला
अपने बेटे के अंदर क्रिकेट के लगाव को सैमसन विश्वनाथ ने बहुत जल्दी भांप लिया और उसके बाद परिवार को दिल्ली से केरल शिफ्ट करने का वो फैसला लिया, जिसने संजू के करियर को सही राह पकड़ा दी. इस दौरान सैमसन विश्वनाथ दिल्ली में रहकर अपनी पुलिस की नौकरी करते रहे.
संजू के पिता सैमसन विश्वनाथ रहे हैं फुटबॉलर
सैमसन विश्वनाथ हालांकि, सिर्फ एक पुलिस वाले नहीं थे. बल्कि वो एक कमाल के भा
