खेल

जिस गेंदबाज ने 2012 में दिलाई थी ट्रॉफी, आज कहां है वह?

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम से अचानक ही वो गेंदबाज गायब हो गया, जिसने 2012 में एशिया कप जीतने में मदद की थी. जिसने एशिया कप 2012 के फाइनल में बांग्लादेश को हराने में पाकिस्तान की ओर से अहम भूमिका निभाई थी. वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं रहा था, लेकिन पाकिस्तान के मैच विनर की लिस्ट में एक नाम उसका भी था. हम बात कर रहे हैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे ऐजाज चीमा की, जिन्होंने 2012 के एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश के एक के बाद एक 3 विकेट गिराए थे. हालांकि, उस एशिया कप के बाद ऐजाज चीमा अचानक ही पाकिस्तान टीम से मानों गायब से हो गए.

एशिया कप 2012 में छाए रहे थे चीमा
2012 में पाकिस्तान ने दूसरी बार एशिया कप का खिताब जीता था. उसने पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा साल 2000 में किया था. 2012 का एशिया कप ऐजाज चीमा के छोटे से करियर का सबसे बेहतरीन पल साबित हुआ. इस टूर्नामेंट में वो उमर गुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *