Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

अनुभवी खिलाड़ी का बड़ा फैसला, समोआ के सपनों को देंगे नई उड़ान

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज रॉस टेलर एक बार फिर मैदान पर लौटने जा रहे हैं। 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 41 वर्षीय टेलर ने घोषणा की है कि वे समोआ की ओर से टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट ओमान में खेला जाएगा।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की घोषणा
टेलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘संन्यास से वापस आ रहा हूं। यह आधिकारिक है। मुझे गर्व है कि मैं समोआ के लिए खेलने जा रहा हूं। यह सिर्फ क्रिकेट में वापसी नहीं है, बल्कि अपनी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान है। मैं उत्साहित हूं कि अनुभव साझा कर सकूं और मैदान के अंदर-बाहर योगदान दे सकूं।’

टेलर की मां समोआ की रहने वालीं
रॉस टेलर की मां लोटे समोआ की रहने वाली हैं। इसी वजह से उन्हें समोआ की टीम से खेलने का अवसर मिला है। वे अपने असली नाम और पारंपरिक उपाधि ‘लेऑउपेपे लुटेरू रॉस पौटोआ लोटे टेलर’ के नाम से खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *