Google Analytics Meta Pixel
खेल

शुभमन गिल की टीम में वापसी होगी या नहीं? जानिए गुवाहाटी टेस्ट का हाल

क्रिकेट टीम | भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम से 0-1 से पीछे है।

गर्दन में ऐंठन के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल शहर के होटल में टीम के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल बुधवार (19 नवंबर) को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से ‘क्रिकबज’ ने बताया कि मूल योजना यही थी। अभी इसमें कोई बदलाव नहीं है। शुभमन गिल गुवाहाटी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *