80 लाख रुपये खर्च कर खिलाड़ी ने दिखाई इंसानियत, कोच की बहनों का कराया विवाह
नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या मैदान पर तो मैच जिताते ही हैं, साथ ही ये दोनों खिलाड़ी मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीतते हैं. टीचर्स डे के मौके पर पंड्या भाइयों के कोच जितेंद्र सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आपको भी इन दोनों खिलाड़ियों पर गर्व होगा. हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या को इतना टैलेंटेड खिलाड़ी बनाने में जितेंद्र सिंह का भी बड़ा हाथ है. उन्होंने मुश्किल समय में इन दोनों खिलाड़ियों की मदद की और खेल को निखारने में उनकी मदद भी की. अब जब उनके दोनों शिष्य कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो उन्होंने अपने गुरु की मदद भी की है. ये खुलासा खुद जितेंद्र सिंह ने किया है. जितेंद्र सिंह
