भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को सैफ कप 2026 में फुटबॉल मुकाबला ढाका में खेला जाएगा
भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को सैफ कप 2026 में फुटबॉल मुकाबला ढाका में खेला जाएगा। मैच से पहले दोनों देशों के कप्तानों और कोच ने साफ किया कि खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे।
भारतीय कोच नौशाद मूसा ने तो यहां तक कहा कि जरूरत पड़ी तो वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले भी लगाएंगे। वहीं कप्तान नाथन रोड्रिगेज ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने में कोई परेशानी नहीं है।
