ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया
ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान मिचेल मार्श ने 50 रन बनाए।
