छक्कों की बरसात से कांपा मैदान, रिंकू सिंह बने टीम के हीरो
नई दिल्ली: यूपी T20 लीग में दिन बदल रहे हैं. मैच बदल रहे हैं. विरोधी तक बदल रहे हैं. लेकिन रिंकू सिंह की दबंगई जस की तस है. वो लगे हैं ताबड़तोड़ अंदाज में मैच को फिनिश करने में. 31 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ खेले मुकाबले में भी मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने वही किया. 27 छक्कों वाले मैच में कोहराम मचाकर विराट कोहली के चेले स्वास्तिक चिकारा ने जो आगाज दिलाया, उसे खूबसूरत जीत के अंजाम में बदलने के लिए आखिर में रिंकू सिंह ने बस गिनती की गेंदें खेलीं. वो मैदान से अपनी टीम मेरठ मेवरिक्स को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
201 रन का लक्ष्य… जमकर बरसे स्वास्तिक चिकारा
