कोचिंग से कमाए करोड़ों, 320 करोड़ की दौलत के साथ बने भारत के सबसे रईस कोच
नई दिल्ली: साल 2024 में टीम इंडिया ने 17 साल के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में T20I वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले भारतीय टीम साल 2023 में वनडे वर्ल्ड का खिताब जीतने से चूक गई थी. फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया की इस कामयाबी के पीछे उस कोच का हाथ था, जिसे एक समय ‘भारत की दीवार’ कहा जाता था. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को साल 2021 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक द्रविड़ इस समय भारत के सबसे अमीर कोचों में से एक हैं और उनकी नेटवर्थ 320 करोड़ रुपये के आसपास है.
