फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने कहा है कि सुपरस्टार सलमान खान के लिए ऐसा काम करना जो आज के समय में रिलेवेंट और नया लगे, हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती
फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने कहा है कि सुपरस्टार सलमान खान के लिए ऐसा काम करना जो आज के समय में रिलेवेंट और नया लगे, हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती है।
बड़जात्या सलमान के साथ एक एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में थे, लेकिन उन्होंने यह आइडिया छोड़ दिया क्योंकि वह सलमान के लिए सही कैरेक्टर नहीं बना पाए।
PTI से बात करते हुए बड़जात्या ने कहा, “कुछ विषय ऐसे होते हैं जिन्हें आगे नहीं बढ़ा पाते। कभी क्लाइमैक्स नहीं मिलता, कभी कैरेक्टर नहीं बनता। जब तक सब चीजें साथ नहीं आतीं, फिल्म बनाना समझदारी नहीं है। मैंने अब तक सात फिल्में बनाई हैं। मेरा यही फैसला है कि जब तक खुद को यकीन न हो, फिल्म नहीं बनाऊंगा। मुझे खुशी है कि सलमान भाई मेरे साथ हैं। आज उनकी उम्र में उनके लिए कुछ नया और रिलेवेंट बनाना और बड़ी चुनौती है।”
