एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में बताया कि उनकी और परमीत सेठी की शादी कई मुश्किल दौरों से गुजरी
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में बताया कि उनकी और परमीत सेठी की शादी कई मुश्किल दौरों से गुजरी। उन्होंने कहा कि शादी में दोनों के बीच गलतफहमियां और ईगो की वजह से झगड़े हुए।
हाल ही में उनके बेटे आर्यमान सेठी ने एक व्लॉग में अर्चना ने बताया, “परमीत और मैं अपनी शादी के बहुत कठिन दौर से गुजर रहे थे। कभी-कभी एक-दूसरे को समझने में गलतियां होती थीं और कभी ईगो बीच में आ जाता था। जब दोनों कमजोर हो जाते हैं, तो शादी में मुश्किलें आती हैं।”
अर्चना ने यह भी कहा कि इस चुनौती के बावजूद वह अपने रिश्ते को टूटने नहीं देना चाहती थीं।
अर्चना ने बताया, “आर्यमान, तुम उस समय छोटे थे, लेकिन मैं जानती थी कि मेरे बच्चे हमेशा अपने पिता के पास रहेंगे। मैंने सोचा कि कोई भी उनके पिता से ज्यादा प्यार नहीं कर सकता। इसलिए मैंने यह रिश्ता खत्म नहीं होने दिया।”
