भिवानी जिले के एथलीट यशवीर सिंह ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार
भिवानी जिले के एथलीट यशवीर सिंह ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है। यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो (जापान) में होगी। जिसके लिए यशवीर सिंह ने क्वालीफाई किया है।
गांव देवसर के रहने वाले यशवीर सिंह के अलावा इस चैंपियनशिप में ओलिंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और सचिन यादव भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यशवीर की उपलब्धि से ना केवल गांव देवसर, बल्कि समस्त जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।