खेल

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह बना ली

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने US ओपन 2025 के तीसरे दौर में जगह बना ली है। जोकोविच ने बुधवार को दूसरे दौर में अमेरिकी क्वालिफायर जैकरी स्वाइजडा को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

जोकोविच इस जीत के साथ ही रिकॉर्ड 19वीं बार US ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए और और रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया।

तीसरे राउंड में नॉरी से होगा सामना उन्होंने स्वाइजडा को 6-7(5), 6-3, 6-3, 6-1 से हराया। मैच की शुरुआत में जोकोविच को कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि स्वाइजडा ने पहला सेट टाई-ब्रेक में जीत लिया। लेकिन, उसके बाद जोकोविच ने शानदार वापसी की। स्वाइजडा को पैर की चोट के कारण बाद के सेटों में परेशानी हुई, जिसका फायदा जोकोविच ने उठाया।

अब तीसरे दौर में उनका सामना ब्रिटेन के कैमरॉन नॉरी से होगा, जिन्होंने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना को हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *