खेल

Virat Kohli Instagram: इंस्टाग्राम से ‘गायब’ किंग कोहली का अकाउंट फिर एक्टिव, फैंस ने ली राहत की सांस

Virat Kohli Instagram: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट ने पूरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हलचल मचा दी. गुरुवार की रात से अचानक गायब हुए अकाउंट ने फैंस को चिंता में डाल दिया था. हालांकि, अब विराट कोहली का Instagram अकाउंट फिर से वापस आ गया है. फैंस ने राहत की सांस ली है. अकाउंट नहीं खुलने पर लोग कई तरह के कयास लगाने लगे थे. लेकिन अब इन कयासों पर विराम लग गया है. फिलहाल, अकाउंट किन वजहों से डिएक्टिवेट हो गया था. इसको लेकर विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *