कपास (कॉटन) के ड्यूटी-फ्री आयात को तीन महीने और बढ़ा दिया
कपास (कॉटन) के ड्यूटी-फ्री आयात को तीन महीने और बढ़ा दिया है। अब टेक्सटाइल कारोबारी 31 दिसंबर तक बिना इंपोर्ट ड्यूटी के बाहर से कॉटन मंगा सकेंगे। इससे पहले सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक के लिए इसकी छूट दी थी। टेक्सटाइल कारोबारियों को 50% अमेरिकी टैरिफ के बोझ से राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
आज यानी गुरुवार (28 अगस्त) को मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘निर्यातकों को और सपोर्ट करने के लिए, केंद्र सरकार ने कपास (HS 5201) पर इंपोर्ट आयात ड्यूटी छूट को 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक करने का फैसला किया है।’
