मुंबई के एक यंग बिजनेसमैन की मुलाकात अचानक जिरोधा के को-फाउंडर और पॉपुलर बिलेनियर निखिल कामत से हुई
मुंबई के एक यंग बिजनेसमैन की मुलाकात अचानक जिरोधा के को-फाउंडर और पॉपुलर बिलेनियर निखिल कामत से हुई। यश गावड़े नाम के स्टार्टअप फाउंडर ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में इस इंसिडेंट को शेयर किया है। ये घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यश गावड़े ने बताया कि यह वाकया तब हुआ जब निखिल कामत मुंबई के एक रेस्टोरेन्ट में अचानक पहुंचे। गावड़े ने निखिल को कागज पर हाथ से लिखा नोट दिया, जिसमें उनके स्टार्टअप की जानकारी थी। यश गावड़े ने नोट में निखिल की टीम के साथ काम करने की रिक्वेस्ट की।
