शूटिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने इस बार पद्मश्री अवॉर्ड के लिए आवेदन किया
शूटिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली झज्जर की गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने इस बार पद्मश्री अवॉर्ड के लिए आवेदन किया है। खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार जैसे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान पहले ही हासिल कर चुकी मनु अब पद्म सम्मान की दौड़ में हैं। गौरतलब है कि मनु को इसी साल 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से सम्मानित किया था।
हाल ही में मनु भाकर कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में गई हैं। जो आज 16 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही मनु भाकर 2027-2028 में भारत में होने वाले वर्ल्ड की तैयारी में भी जुटी हुई हैं।
साल 2027-28 में आईएसएसएफ विश्व कप और जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी भारत करेगा। दोनों निशानेबाजी स्पर्धाओं का आयोजन नई दिल्ली में होगा। राइफल, पिस्टल और शॉट-गन खेलों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मनु भाकर के माता-पिता कहते हैं कि उन्हें गर्व है कि ऐसी बेटी को जन्म दिया है, जो कि देश के यूथ के लिए एक आइकॉन हैं।
