Google Analytics Meta Pixel
खेल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अगस्त 2025 को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। सिम्पसन न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन स्लिप फील्डर रहे, बल्कि कोच के तौर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

सिम्पसन ने 1957 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और 1978 तक खेलते रहे। उन्होंने कुल 62 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 4,869 रन बनाए और 10 शतक जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ 311 रन रहा। बल्लेबाजी के अलावा वे लेग स्पिनर भी थे और 71 विकेट लिए।

स्लिप में 110 कैच पकड़े स्लिप फील्डिंग में बॉब का जलवा था और उन्होंने 110 कैच पकड़े, जो आज भी एक गैर-विकेटकीपर के लिए रिकॉर्ड माना जाता है। उन्होंने कुल 39 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की।

बॉब ने 1977 में संन्यास से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली थी। उस समय कई प्रमुख खिलाड़ी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में खेलने चले गए थे, जिससे टीम कमजोर हो गई थी। सिम्पसन ने 41 साल की उम्र में कप्तानी संभाली और भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का नेतृत्व किया। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-2 से जीती। इसके बाद उन्होंने फिर से संन्यास ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *