Monday, September 14, 2026
Latest:
व्यापार

अमेरिकी आंकड़ों का भारतीय बाजार पर असर, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

व्यापार : अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति के आंकड़ों से वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति के आठ साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आने से भी घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.79 अंक चढ़कर 80,563.38 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.15 अंक बढ़कर 24,599.55 पर आ गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इटरनल और इंफोसिस के शेयरों में तेजी देखी गई। हालांकि, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,398.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

खुदरा मुद्रास्फीति आठ साल के निचले स्तर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *