देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकालेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकालेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के SIR के खिलाफ चल रहे विरोध के जवाब में होगा।

पदयात्रा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निकलेगी। मार्च निजाम कॉलेज के सामने बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू होकर आबिड्स होते हुए मोज्जमजाही मार्केट तक जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार और तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन. रामचंदर राव इसमें शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बिहार के पटना और बंगाल के कोलकाता में ऐसा ही मार्च निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *