व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक ब्लास्ट! 24 कैरेट गोल्ड ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, खरीदने से पहले देख लें आज का भाव

देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर निवेशकों और आम खरीदारों का ध्यान खींच लिया है. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में सोना लगातार मजबूत बना हुआ है और नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है इसलिए यही भाव दोनों दिन मान्य रहेगा.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी करों सहित 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने मजबूती दिखाई है और हाजिर सोना 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *