Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेल

5 विकेट से जीता वेस्टइंडीज, अब 12 अगस्त को होगा निर्णायक मुकाबला

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ विंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। अब इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 12 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। रविवार को त्रिनिदाद के ही ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। वेस्टइंडीज को डीएलएस नियम के तहत 35 ओवर में 181 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए और मैच पांच विकेट से जीत लिया।

पाकिस्तान की पारी

दरअसल, यह मुकाबला बारिश से बाधित रहा। पाकिस्तान की पारी के दौरान कई बार बारिश हुई और खेल रोकना पड़ा। 37 ओवर खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई और अंपायर को डकवर्थ लुईस नियम के तहत लक्ष्य देना पड़ा। 37 ओवर तक पाकिस्तान ने सात विकेट पर 171 रन बनाए थे। तब हसन नवाज 30 गेंद में 36 रन और शाहीन अफरीदी सात गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। सैम अयूब 23 रन, अब्दुल्लाह शफीक 26 रन, और कप्तान मोहम्मद रिजवान 16 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके। हुसैन तलत ने 31 रन की पारी खेली। सलमान आगा ने नौ रन और मोहम्मद नवाज ने पांच रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेडियाह ब्लेड्स, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *